सरकार की ओर से नशों की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने रविवार को जिला प्रशासनिक परिसर तरनतारन में मुहिम के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग की। इस मौके पर तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, एसएसपी अभिमन्यु राणा, सिविल सर्जन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह राय और सहायक कमिश्नर डॉ. करनवीर सिंह भी मौजूद थे। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम का एक ही मकसद है, राज्य में नशों का खात्मा है। सिविल सर्जन तरनतारन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह राय ने बताया कि जिले में चल रहे डी-एडिक्शन सेंटर और पुनर्वास केंद्रों में विभाग द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि नशे के शिकार व्यक्तियों को मानक इलाज मिले। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वरिंदर पाल कौर, जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉक्टर सतविंदर कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुखबीर कौर, सहायक सिविल सर्जन सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेडिकल कमिशनर डॉक्टर रूपम चौधरी, डॉक्टर सुखजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।


