नशा मुक्ति मोर्चा के तहत 1 मई से अभियान शुरू : सोनिया

अमृतसर | माझा नशा मुक्ति मोर्चा की संयोजक सोनिया मान और चेयरमैन बलदेव सिंह मियादियां ने राजासांसी में वालंटियर्स संग मीटिंग कर 1 मई से नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने की जानकारी दी। सोनिया ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रही है। सभी के सहयोग से नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंका जा सकता है। टीमें घर-घर दस्तक देंगी और लोगों को नशे के प्रति जागरूक करेंगी। वालंटियर्स परिवार के सदस्यों से बात करेंगे। यदि कोई सदस्य नशे का आदी है, तो उसका इलाज कराया जाएगा। यह अभियान पहले गांवों, फिर छोटे शहरों और शहरों में चलाया जाएगा। नशे की लत में फंसे युवाओं को लेकर भी पुलिस के सख्त निर्देश हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। बल्कि उनका इलाज कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *