खरगोन सहित कई इलाकों में धुंध और बादल छाए:तेज सर्दी का असर कम हुआ; सात दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ा रात का पारा

खरगोन सहित कई इलाकों में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। पिछले 7 दिनों से हल्की धुंध और अब बादलों से दिन रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन का तापमान 2.5 डिग्री और रात का 4 डिग्री तक बढ़ चुका है। इससे तेज सर्दी का असर कम हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बादल छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इलाके में इसके कम असर के चलते फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिख रहे है। डिस्टरबेंस के खत्म होने के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। वहीं, बदलते मौसम के चलते कृषि विभाग के अफसरों ने चना और मक्का में इल्ली पड़ने की संभावना जताई है। पिछले सात दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *