पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी में बिजली गिरने से 2 की मौत; राजस्थान-मध्यप्रदेश समेत 8 राज्यों को हीटवेव से राहत नहीं

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले गिर सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश में तेज अंधड़ बारिश और बिजली गिरने से अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सैटेलाइट इमेज जारी की है। इसमें दिख रहा है कि पूरे यूपी में बादल छाए हैं। इधर दिल्ली में रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यह 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पीएम मोदी की अपील- सचेत ऐप फोन में रखें, ये आपदा में मददगार रहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो शो में लोगों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मोबाइल फोन एप्लिकेशन ‘सचेत’ का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप आपदा की रियल टाइम की जियो-टैग्ड वॉर्निंग और देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, सुनामी, जंगल की आग, हिमस्खलन, तूफान, बिजली जैसी आपदाओं में ‘सचेत ऐप’ आपको हर तरह से सूचित और सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इस ऐप के जरिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *