मंडला में गिरा पारा:न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, दिन में ठंड से राहत

मंडला में ठंड से एक-दो दिन की राहत के बाद पारा फिर से गिरने लगा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ जबकि शनिवार को 12 डिग्री पर था। वहीं अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा और हल्के बदल छाए रहे। जिससे दिन की ठंडक में बड़ी राहत महसूस की गई। लेकिन शाम से ही ठंड का असर बढ़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। साथ ही उत्तर भारत के ऊपर करीब 12.6 किमी ऊंचाई पर 240 किमी/ घंटे की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी मौजूद है। 27 दिसंबर को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमी हिमालय और मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में कहीं कहीं वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं, उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। पिछले दिनों का तापमान विवरण • 10 दिसंबर: न्यूनतम 7.6°C, अधिकतम 25.5°C • 11 दिसंबर: न्यूनतम 5.2°C, अधिकतम 27°C • 12 दिसंबर: न्यूनतम 5°C, अधिकतम 28.4°C • 13 दिसंबर: न्यूनतम 5.6°C, अधिकतम 25°C • 14 दिसंबर: न्यूनतम 3°C, अधिकतम 26.8°C • 15 दिसंबर: न्यूनतम 2.5°C, अधिकतम 27.5°C • 16 दिसंबर: न्यूनतम 3°C, अधिकतम 26°C • 17 दिसंबर: न्यूनतम 3°C, अधिकतम 29.2°C • 18 दिसंबर: न्यूनतम 3.5°C, अधिकतम 29.4°C • 19 दिसंबर: न्यूनतम 4.5°C, अधिकतम 30.6°C • 20 दिसंबर: न्यूनतम 9.0°C, अधिकतम 29.7°C • 21 दिसंबर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 28.5°C देखिए मौसम के फोटोज…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *