खरगोन की छात्रा को मिली सफलता:प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में तनिष्क रघुवंशी ने कथक नृत्य विधा में पाया प्रथम स्थान

खरगोन की छात्रा तनिष्क अनिल रघुवंशी ने प्रदेश स्तरीय बालरंग-2024 स्पर्धा में शास्त्रीय संगीत में कथक नृत्य विधा में बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय स्पर्धा भोपाल के इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय ऑडिटोरियम में हुई। छात्रा ने कनिष्ठ (6वीं से 8वीं) बालिका वर्ग में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व किया था। स्पर्धा में 9 संभाग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिले से पहली बार कथक में प्रदेश स्तर पर हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल की। नगर के निजी स्कूल की 8वीं की छात्रा तनिष्क ने उपलब्धि का श्रेय गुरु नृत्यांगना गौरी देशमुख के शिक्षण को दिया। पंडित बिरजू महाराज की नातिन शिंजिनी कुलकर्णी, डीईओ एसके कानूड़े, प्राचार्य वर्षा रघुवंशी, तिलोक डंडीर, उज्ज्वल अत्रे ने छात्रा का हौसला बढ़ाते कहा कि इस उपलब्धि से विद्यार्थी कथक विधा में प्रेरित होंगे। वरिष्ठ वर्ग में उत्कृष्ट स्कूल को द्वितीय पुरस्कार संगीत शिक्षक मुरली खोड़े ने बताया वरिष्ठ वर्ग में लोक नृत्य में प्रतीक्षा मंडलोई और समूह उत्कृष्ट स्कूल खरगोन द्वितीय रहा। टीम ने लोक संस्कृति से जुड़ी गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार, डॉ. मीरा राखोलिया ने हौसला बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *