भास्कर न्यूज़ |बड़कागांव पीएम श्री मध्य विद्यालय में हजारीबाग वन पश्चिम प्रमंडल की ओर से बिरसा हरित चेतना का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व बड़कागांव वन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया। मौके पर बालेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में बिरसा हरित चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे झारखंड के गांव देहात में नुक्कड़ नाटक ,भाषण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि जंगलों में आग नहीं लगाया जाए। पौधे लगाकर एक देखभाल किया जाए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए हुए शाबाश इंडिया के सैयद नासिक, साबिर सैय्यद, सलीम सैयद, अलीम सैयद ने बाल से बोलोरो वाहन को खींचकर चलाया। आंख की पुतली से कुर्सी एवं दांत से 30 किलो का पत्थर उठाया।इसके अलावा कलाकारों ने अन्य कला दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसे देखकर विद्यार्थी वर्ग प्रफुल्लित नजर आए। मौके पर वन प्रबंधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो, सदस्य फूदो देवी ,अनीता देवी, बसंती देवी , प्रधानाध्यापक अशोक कुमार , चेतलाल राम, विनोद रजक, हेमेंद्र कुमार, नीलू कुमारी ,दीपक राणा, निगार सुल्ताना, निधि कुमारी, मुनेश कुमार राम,रामवृक्ष राम, कमलेश श्रीवास्तव, कार्तिक सोनी, संजय सागर , चंद्रामती वर्मा, राजू कुमार ,देवेंद्र कुमार ,तुलसी कुमार, संतोषी कुमारी,रजनी कुमारी, बसंती कुमारी ,देवनाथ कुमार, जमशेद अंसारी, आदि मौजूद थे। हजारीबाग |जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना को लेकर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता साजिद अली खान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने आतंकी घटना को ह्रदय विदारक नरसंहार करार देते हुए केंद्र सरकार से बडी कार्रवाई की मांग की है। साजिद अली ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुआ यह हमला सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं बल्कि इंसानियत के खिलाफ किया गया जघन्य अपराध है। कहा की किसी भी मजहब में इस तरह के कायराना हरकत स्वीकार्य नही है। ऐसी विकट परिस्थिति मे पूरा देश एकजुट है। कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपरीत परिस्थिति मे देशवासियों के साथ मजबूती से खड़े है, उनका यह चरित्र देश के प्रति समर्पण भावना दर्शाता है।


