धनबाद हजारीबाग टाउन रांची फास्ट मेमू शुरू करने की मांग पकड़ने लगी है जोर

भास्कर न्यूज | हजारीबाग धनबाद से हजारीबाग टाउन होते हुए रांची तक मेमू ट्रेन शुरू करने की मांग जोर पकड़ चुकी है। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इसके लिए मुहिम चला रखी है। हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक्स पर उठाए गए एक सवाल के जवाब में धनबाद रेल मंडल द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि धनबाद से हजारीबाग टाउन होते हुए रांची तक एक ट्रेन चलाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे हज़ारीबाग़ के रेल यात्रियों की उम्मीद बढ़ गयी है। दूसरी ओर झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने कोडरमा और बरकाकाना के मध्य चल रही पैसेंजर ट्रेन को रांची तक विस्तार देने की निरंतर मांग अपने स्तर से लगातार की हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने धनबाद और हावड़ा के बीच चलने वाले ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस जो अब एलएचबी रेक द्वारा संचालित हो रही है इसका जो पुराना रेक इस वक्त धनबाद में पड़ा है, इसका इस्तेमाल करते हुए धनबाद हजारीबाग टाउन के बीच एक इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में ही कई रेल यात्रियों ने हजारीबाग टाउन होकर चलने वाली आसनसोल हटिया एक्सप्रेस को एलएचबी रेक देखकर सातों दिन चलाए जाने की भी निरंतर मांग कर रहे है। इन सभी मामलों पर पूमरे लगातार चुप है। जानकार बताते हैं कि हजारीबाग टाउन स्टेशन धनबाद रेल मंडल में कोयले की ढुलाई में नंबर वन है। वही धनबाद पूरे देश में पहले स्थान पर है। कमाई में नंबर वन शहर के साथ ऐसा रवैया समझ से परे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *