लखनऊ पर स्लोओवर रेट के लिए दूसरी बार फाइन:पंत पर 24 लाख का जुर्माना,प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी फाइन

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभपंत पर स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इंपैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को भी 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जो भी कम हो जुर्माना के तौर पर देना होगा।
लखनऊ पर यह जुर्माना 27 अप्रैल को मुंबई में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच में निर्धारित समय तक पूरा ओवर नहीं फेंकने की वजह से लगाया गया है। लखनऊ का इस सीजन में दूसरा स्लोओवर रेट है। लखनऊ को 6 विकेट से मिली हार
IPL-18 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। रविवार को बेंगलुरु ने क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली के फिफ्टी की बदौलत 19वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। लखनऊ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर
लखनऊ को 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार मिली। टीम 10 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। LSG को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए चारों मैच जीतने ही होंगे। आठवीं इस सीजन में लगा स्लोओवर रेट
इस सीजन में आठवीं बार स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो बार, मुंबई इंडियंस, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस पर एक-एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2025 का गणित:दिल्ली को हराकर टेबल टॉपर बनी RCB, मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर पहुंची; कोहली बने टॉप स्कोरर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 46 मैच खत्म हो चुके हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया। वहीं रात के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इन नतीजों से पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1 और MI नंबर-3 पर पहुंच गई। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *