आप ने कांग्रेस उम्मदीवार के पति पूर्व पार्षद पर शराब बांटने का लगाया आरोप, थाने के बाहर किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-57 के कांग्रेस और आप महिला उम्मीदवारों के पति शुक्रवार की रात 10 बजे आपस में भीड़ गए। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जसविंदर कौर के पति अरविंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी मंजू मेहरा के पति पूर्व पार्षद अरूण कुमार को घेर लिया। उन्होंने चुनाव से पहले वार्ड के लोगों में शराब बांटने का आरोप लगाया। अरविंदर सिंह ने आप वर्करों को अपने साथ में लेकर थाना बी-डिवीजन के बाहर पूर्व पार्षद अरूण कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। जहां पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर आधे घंटे के बाद प्रदर्शन का हटाया। अरविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मंजू मेहरा के पति पूर्व पार्षद अरूण कुमार वार्ड के लोगों के घरों में जाकर शराब बांट रहा है, जो नियमों की उल्लघंन कर रहा है। जब इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद अरूण कुमार पर लगे आरोप को लेकर उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि वह अपने किसी वर्कर के घर में गया हुआ था। जब बाहर निकला तो आप वालों ने उसे घेर लिया। उसपर जान से मारने की नियत से हमला भी किया। उसके पास कोई शराब की बोतले नहीं थी। उसपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सभी झूठे हैं। थाना एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच कर रहे हैं। जो आरोपी पाया जाएगा, कानूनी कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *