भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव के दौरान नॉर्थ हलके के सरकारी मेडिकल कालेज में एक से 5 नंबर तक बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा 6 और 9 भी यहीं थे। यहां एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की गई। शिकायतकर्ता राजीव ने कहा कि वहां एक राजिंदर व्यक्ति बूथ के अंदर बार-बार आना जाना कर रहा है। राजीव ने व्यक्ति से पूछा तो उसने कहा कि वह पोलिंग एजेंट का रिलीवर है। लेकिन राजीव का कहना था कि पोलिंग एजेंट और रिलीवर में से केवल एक ही बूथ के अंदर केवल एक ही एजेंट बैठे। दूसरे को बाहर निकाला जाए। उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा राजिंदर के पास कार्ड होने के कारण पुलिस ने उसे कुछ नहीं कहा। उसके बाद राजीव ने एसीपी नॉर्थ मनिंदर िसंह को फोन करके शिकायत की तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजिंदर से पूछताछ कर उसके प्रूफ चेक किए। राजिंदर मदान ने बताया िक वह 66 साल के हैं। उनकी ड्यूटी रिलीवर के रूप में लगी है। वह बीपी के मरीज भी हैं। कहा कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है। जिसके बाद उन्हें बार-बार बूथ के अंदर न जाने का निर्देश देकर एसीपी चले गए। नॉर्थ हलके में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए। 9 बजे के बाद ही अधिकत्तर लोग वोट करने के िलए घरों से बाहर निकले। करमपुरा के बूथ नंबर 2,3,4 सेहत और परिवार भलाई सिखलाई केंद्र में लगाए गए थे। यहां एक बूथ ऐसी जगह पर बनाया जिसके अंदर जाने के िलए रास्ता भी सही नहीं था। बूथ के अंदर पुराना सामान था। फैजपुरा के सरकारी स्कूल में जहां वोटिंग हो रही थी, वहीं पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। पार्टियों के कई प्रत्याशियों और समर्थकों ने यहां आकर वोट डाला लेकिन िकसी ने इस ढेर को उठवाना जरूरी नहीं समझा। किसी भी बूथ पर भीड़ देखने को नहीं मिली।


