छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम टेमरी में कमलदास मानिकपुरी (20) का शव उसके घर में खाट में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह देखा तो तुरंत थाने में सूचना दी। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव खून से लथपथ मिला। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है। पुलिस मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की हर दिशा में जांच जारी है। ………………….. हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… झगड़ों से तंग आकर पति ने पत्नी की हत्या की:महासमुंद में शिशुपाल पहाड़ी से पति ने दिया था धक्का, मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक महीने पुराने महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सरायपाली थाना क्षेत्र में स्थित शिशुपाल पर्वत से महिला की लाश मिलने के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उसने पत्नी को पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की थी। पढ़ें पूरी खबर…


