धमतरी के राहुल बने अग्निवीर…ढोल-बाजे से विदाई:वार्डवासियों ने आरती उतारकर दी शुभकामनाएं; परिजनों की आंखों से छलके आंसू

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अग्निवीर में चयनित जवान को भव्य विदाई दी गई। वार्ड वासियों ने जवान की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल-बाजे के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जवान के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे। उल्लेखनीय है कि इस युवक का चयन पुलिस और वन विभाग में भी हुआ था, लेकिन उसने देश सेवा के लिए अग्निवीर बनना चुना। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अन्य युवाओं से भी सेना में शामिल होने की अपील की। मराठा पारा वार्डवासियों ने बताया कि राहुल यादव (21) ने पहले ही अटेंप्ट में अपना फिजिकल पास किया और अग्निवीर के जीडी में भर्ती हुआ। राहुल यादव के ट्रेनिंग में जाने से पहले वार्डवासियों ने विदाई देने कार्यक्रम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *