कवर्धा| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला कबीरधाम के अंतर्गत 18 सितंबर 2024 को पोषण पुनर्वास केन्द्रों में रिक्त 4 प्रकार के 9 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें पद क्रमांक 1 व 2 (नर्स-एनआसी व काउंसलर) पद पर संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का 1:10 में दस्तावेज सत्यापन किया जाना है। इसकी मेरिट सूची जिले की वेबसाइट kawardha.gov.in में अपलोड की गई है। सीएमएचओ कार्यालय में डिटेल ले सकेंगे।


