पंजाब के मानसा जिले के कस्बा भीखी में भीखी-बरनाला हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में कार ड्राइवर सोम मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दंपती भीखी के रहने वाले जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रवीण रानी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी भीखी के रहने वाले थे। घायल सोम मित्तल को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के शव को शवगृह में रखा गया है।हादसे के समय कार बरनाला की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। भीखी के कौंसलर जीवन मित्तल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसा के डीएसपी बूटा सिंह के अनुसार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


