पांच गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया

पांच गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया
बिजुरी।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 25 अप्रैल 25 से 28 अप्रैल 25 तक जिले में चार दिवसीय बालिग एवं नाबालिग गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना बिजुरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। लगातार प्रयासों, सुरागरसी, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से दिनांक 26 अप्रैल 25 को थाना बिजुरी पुलिस टीम द्वारा 05 गुम सुदा बालक, बालिका विष्णु प्रजापति पिता सलाही प्रजापति निवासी केबिन दफाई बिजुरी, सुमित्रा पनिका पिता रामधनी पनिका उम्र 19 वर्ष निवासी माईनस कालोनी बिजुरी को असरापुर जिला समली (उ.प्र ) से, उमा विश्वकर्मा निवासी डोंगरिया खुर्द को गोहपारु जिला शहडोल से, गुमसुदा पप्पी केवट पिता शीतल प्रसाद केवट निवासी डोंगरिया को पौडी थाना भालुमाडा जिला अनूपपुर से,  संगीता कोल पति कोमल कोल निवासी पचखुरा थाना कोतमा हाल बिजुरी को धामनोद तह. धरमपुरी जिला धार से दस्तयाब किए गए बालकध्बालिकाओं से पूछताछ उपरांत उसे सुरक्षित अवस्था में परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह , स.उ.नि. उदित नारायण मिश्रा, सउनि उदय प्रजापति, सउनि विपिन बिहारी राय ,सउनि रविकरण पयासी ,प्र आर 87 बसन्त कोल, आर. 528 प्रभाकर त्रिपाठी, आर. 304 रवि सिंह, आर. 504 लक्ष्मण डांगी द्वारा गंभीरता, त्वरितता एवं सतर्कता से कार्य किया गया।
अपह्रत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौपा
भालूमाड़ा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा अप.क्र. 158/2025 धारा 137(2) बीएनएस में फरियादिया निशा बानो (परिवर्तित नाम) पति नूर अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी भालूमाडा थाना भालूमाडा की दिनांक 11  अप्रैल 2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11 अप्रैल 2025 को मेरी लड़की फातिमा बानो (परिवर्तित नाम) पिता नूर अहमद उम्र 17 वर्ष 8 माह जो घर से दुकान शैम्पू लेने गई थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अपह्रता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलास की गई दौरान पता तलास भालूमाडा पुलिस द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए बडी सूझ बूझ एवं तत्परता दिखाते हुए एवं साईबर सेल अनूपपुर की मदद से गुमशुदा को दिनांक 26 अप्रैल 2025 को भोपाल से दस्तयाब कर वापस लाया गया जिसकी माननीय न्यायालय के समक्ष कथन कराया जाकर गुमशुदा को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, स.उ.नि. रघुराज सिंह. स.उ.नि. किरण मिश्रा प्र.आर. 68 सुखेन्द्र सिंह म.आर. 379 ज्योति मालवीय एवं साईबर सेल प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार आर. 423 पंकज मिश्रा की रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *