सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में 50 साल की जमीला का शव फांसी पर लटका मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका के परिजनों ने उसके बेटे और बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि बेटा और बहू लगातार महिला के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने पहले मारपीट की और फिर शव को फांसी पर लटका दिया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच कर रही है। चोट के निशानों और परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।


