रायगढ़ के तालाब के मेड़ में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा:चालक की मौत, सिर पर गंभीर चोट, बैखर तालाब के पास हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ट्रैक्टर का अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला तमनार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम देवगांव का रहने वाला प्रेमलाल राठिया 30 साल ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम ढोलनारा ढलाई का काम करने गया था। शाम में तकरीबन 7 बजे वह अपने साथी राजेश चौहान व मेहत्तर यादव के साथ काम करके वापस देवगांव आया और दोनों को ट्रैक्टर से उतारकर गांव के बैखर तालाब की ओर चले गया। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर तालाब के मेड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रेमलाल राठिया के सिर पर गंभीर चोट पहुंची और खून निकलने लगा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई
घटना के बाद जब मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को लगी, तो वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और ममाले की सूचना उसके परिजनों को दी गई। ऐसे में प्रेमलाल के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *