फाजिल्का जिले के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फाजिल्का के गांव खिप्पावाली के रहने वाले एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए गुजरात से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें फाजिल्का लाया गया है l जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है l हालांकि आरोपियों से चार मोबाइल बरामद हुए है l मोबाइल नंबर के गलत प्रयोग का झासा जानकारी देते हुए डीएसपी डी बलकार सिंह ने बताया कि गांव खिप्पावाली के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसे उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि वह सीबीआई पुलिस कोलाबा से बोल रहे हैं और आपके नाम पर एक अन्य मोबाइल नंबर चलता है l जिसे आप गलत इस्तेमाल कर रहे हो और नंबर से आप लोगों व औरतों को फोन कॉल मैसेज करके तंग परेशान कर रहे हो। आपके खिलाफ बहुत ज्यादा कंप्लेंट होने की वजह से आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है l आरोपियों से चार मोबाइल बरामद राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसे डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी और डराकर उससे करीब 14 लाख रुपए ट्रांसफर करवा कर ठगी की गई l जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल करते हुए गुजरात से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है l जिसे पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए हैं l रिकवरी करवाने की कोशिश आरोपियों की पहचान जोगी तुलसीराम प्रहलाद भाई वासी सिटी अहमदाबाद गुजरात, सत्येंद्र सोनपाल जिला अहमदाबाद गुजरात और विपुल भाई लबोभाई सिटी सूरत गुजरात के रूप में हुई है l फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है l पुलिस का कहना है कि इसमें और भी लोग शामिल हैं और तफ्तीश में सामने आने के बाद मामले में ठगी की रकम की रिकवरी करवाने की कोशिश की जा रही है l


