बठिंडा में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:3 लाख की ड्रग मनी बरामद, आरोपी पर पहले से केस दर्ज

पंजाब के बठिंडा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्टाफ-2 की टीम ने अमरपुरा बस्ती से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार पुत्र रुलदू राम के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति को रोककर ली तलाशी जानकारी के अनुसार एसपीडी जसमीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अमरपुरा बस्ती में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही 3 लाख रुपए की ड्रग मनी भी मिली। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने कैनाल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस आज कोर्ट में आरोपी की रिमांड की मांग करेगी। रिमांड के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासों की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *