बरनाला में शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के दौरान तनाव:ग्रामीणों और किसान यूनियन में विवाद, विधायक से पूछना चाहते थे सवाल

पंजाब के बरनाला जिले के गांव गुरम में राज्य सरकार की शिक्षा क्रांति योजना के तहत विकास कार्य का उद्घाटन विवादों के बीच संपन्न हुआ। विधायक के आगमन से पहले ही भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए स्कूल के पास जमा हो गए। ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने किसान नेताओं से विरोध न करने का आग्रह किया। विधायक के खिलाफ की नारेबाजी किसान नेताओं का कहना था कि वे खेती और अन्य मुद्दों पर विधायक से सवाल पूछना चाहते थे। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसानों ने आप सरकार और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किसान संगठन ने अपना विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इसके बाद हलका विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी पुलिस सुरक्षा में स्कूल पहुंचे और चारदीवारी का उद्घाटन किया। किसान महिलाओं से धक्केशाही का विरोध बीकेयू उगराहां के ब्लॉक महासचिव कुलजीत सिंह ने बताया कि संगठन खनौरी-शंभू मोर्चा, फसलों का मुआवजा और आदर्श स्कूल चाओके में किसान महिलाओं से की गई धक्केशाही जैसे मुद्दों पर सरकार का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। विकास कार्यों का उद्घाटन किया विधायक पंडोरी ने गांव गुरम के साथ ठुलीवाल और मांगेवाल के स्कूलों में भी विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और नशे के मुद्दे पर काम कर रही है और जनता को सरकार का सहयोग करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *