फाजिल्का में कूड़े को लगाई आग से जली कार:मालिक बोला- ये दूसरी बार हुआ, CCTV में आग लगाती दिखी महिला

फाजिल्का में एक महिला ने कार के पास कूड़े को आग लगा दी, जिससे आग कार तक पहुंच गई और जल गई। घटना राधा स्वामी कॉलोनी की है l आग की चपेट में आई कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई l हालांकि इसकी सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी देते हुए इकबाल सिंह ने बताया कि वह राधा स्वामी कॉलोनी के रहने वाले है। उनकी गली के साथ खाली पड़े प्लाट में उनकी गाड़ियां खड़ी थी, जहां पर एक महिला ने गाड़ी के टायर के पास कूड़ा इकट्ठा कर कूड़े को आग लगा दी गई, जिससे आग कार को लग गई l मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया l उन्होंने बताया कि उनका लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है l इकबाल सिंह का कहना है कि इससे पहले भी उनकी एक गाड़ी इसी तरह से जल चुकी है, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी l लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई l उधर सिटी थाना फाजिल्का के एसएचओ लेख राज का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी l इससे पहले दी गई शिकायत पर भी रपट दर्ज की जा चुकी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *