शिमला में ऑन ड्यूटी पुलिस कॉन्स्टेबल से मारपीट:वर्दी के बटन टूटे; पुलिस गाड़ी की चाबी छीनी, भीड़ ने आरोपी को छुड़ाया

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कुपवी थाना क्षेत्र में विशु मेले के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल से ऑन ड्यूटी मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने थाना कुपवी में तैनात कॉन्स्टेबल दिनेश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना 27 अप्रैल को कुपवी बाजार की है। कॉन्स्टेबल दिनेश कुपवी विशु मेले में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक काकू और उसके 3-4 अन्य व्यक्तियों को जोर-जोर से चिल्लाते देखा और उन्हें चिल्लाना बंद करने को कहा। कॉन्स्टेबल की वर्दी के दो बटन टूटे आरोपियों ने उल्टा कॉन्स्टेबल से दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की। इस दौरान कॉन्स्टेबल की वर्दी के दो बटन टूट गए। पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक आरोपी को पकड़कर मेला स्थल पर मौजूद एसएचओ के सामने पेश किया। एसएचओ ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने ले जाने का प्रयास किया। पुलिस की गाड़ी रोककर आरोपी को छुड़वाया थाने के रास्ते में भीड़ इकट्ठा हो गई। काकू नामक व्यक्ति ने एक हाथ में पत्थर और दूसरे में स्थानीय हथियार ‘डांगरा’ लेकर पुलिस वाहन रोक दिया। उसने पुलिस वाहन की चाबी छीन ली और भीड़ ने आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस ने मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल की शिकायत पर भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं 132, 126(2), 121(1), 191(2), 191(3), 190 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *