संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग सरला जंक्शन, संबलपुर, संबलपुर सिटी के स्थान पर सरला जंक्शन, संबलपुर सिटी होकर चलाया जाएगा। बता दें कि संबलपुर स्टेशन और संबलपुर शहर के बीच की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है । परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां-
यात्रा शुरू करने से पहले जानकारी जरूर लें रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते आग्रह किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके यात्रा शुरू करें। उक्त विशेष ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर या NTES ऐप डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है।


