राजसमंद में सर्दी का असर जारी है। रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल व कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर वाहनों की गति कम देखी गई व वाहन चालकों ने हेडलाइन का प्रयोग किया। वही बाजारों में भी आवाजाही कम देखने को मिली। प्रमुख पर्यटन स्थल राजसमंद झील कोहरे से पूरी तरह ढकी हुई नजर आई, जहां झील का पानी, सीढ़ियां व छतरिया साफ नहीं दिखाई दिया। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर आने वाले स्थानीय नागरिकों की भी कमी रही। जिसके चलते झील की पाल पर लोगों की आवाजाही कम रही। आमतौर पर छुटटी के दिन झील पर ज्यादा रौनक दिखाई देती है, लेकिन सर्दी के कारण आज ऐसा नहीं देखने को मिला। कई स्थानों पर लोगों को अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते हुए देखा गया। कल के मुकाबले आज कोहरा थोड़ा ज्यादा घना दिखाई दिया। वही तापमान की बात करें तो पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है।


