पहलगाम हमले के बाद बने तनाव के बीच भारतीय सेना में बड़े बदलाव हुए हैं। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायुसेना (IAF) के नए वाइस चीफ होंगे। वे 1 मई को एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर की जगह लेंगे। धारकर 30 अप्रैल को 40 साल से ज्यादा की सर्विस के बाद रिटायर्ड हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा नॉर्दन आर्मी कमांडर बने हैं। वे लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार की जगह पद संभालेंगे। भारतीय सेना की नॉर्दन आर्मी के पास जम्मू-कश्मीर के पश्चिम में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और पूर्व में लद्दाख से लगने वाली चीन बॉर्डर की रक्षा की जिम्मेदारी होती है। इनके अलावा, तीनों सेनाओं के कॉर्डिनेशन के लिए बने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) में भी नए चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CISC) की नियुक्ति होगी। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 1 मई से CISC पद का कार्यभार संभालेंगे। वे 30 अप्रैल को रिटायर्ड होने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू की जगह लेंगे। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कौन हैं


