खकनार पुलिस ने बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी:महिला अपराध के बारे में भी बताया; जिले भर में चल रहा जागरूकता अभियान

बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने शनिवार को एक निजी स्कूल में बच्चों को साइबर सुरक्षा और महिला अपराध के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक जाधव और उनकी टीम ने बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया। साथ ही डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों की भी जानकारी दी। वहीं, साइबर सुरक्षा से बचवा के तरीके भी बताए। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर 21 से 24 दिसंबर 2024 तक चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान साइबर सुरक्षा, महिला अपराध, यातायात सुरक्षा और अवैध मादक पदार्थ जैसे विषयों को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें जिले में जगह-जगह जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *