राजगढ़ पुलिया पर बस-टैंकर हादसे की मॉक ड्रिल:108 एंबुलेंस पहुंची सबसे आखिर में, अस्पताल स्टाफ रहा सबसे अलर्ट

चूरू में सोमवार शाम एनएच 52 पर राजगढ़ पुलिया पर बस और टैंकर की टक्कर का मॉक ड्रिल किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने आपातकालीन स्थिति में विभागों की तत्परता की जांच के लिए यह अभ्यास किया। डीएसपी सुनील झाझड़िया सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उनके बाद सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह पुलिस जाब्ते के साथ आए। नगर परिषद की दमकल भी तुरंत पहुंच गई। हालांकि, चिकित्सा विभाग की 108 एंबुलेंस सबसे अंत में पहुंची, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नाराजगी जताई। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया समय की जांच करना था। अस्पताल में इमरजेंसी तैयारियां पूरी रहीं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी और उप अधीक्षक डॉ. इदरीस खान तुरंत इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने सभी वार्डों से अतिरिक्त स्टाफ को बुलाया। एक दर्जन से अधिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी और एनेस्थेटिक डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में जमा हुए। दो दर्जन से अधिक नर्सिंग ऑफिसर, जिनमें महिला नर्स भी शामिल थीं, इमरजेंसी वार्ड में तैनात रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *