डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी एक कोठरी में बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे। राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 4 मोबाइल जब्त किए गए हैं। मोबाइल में साइबर ठगी के सबूत मिले हैं। सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 27 मार्च को राष्ट्रीय साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज शिकायतों की लोकेशन बेर्रु से पटवन बिहार जाने वाली सड़क पर बने कोठरी में आ रही थी। थाने से पुलिस का जाब्ता मौके से लिए रवाना हुआ। जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो, 4 लोग वहां मोबाइल चलाते हुए नजर आये। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। जब चारों से उनका नाम पूछा तो, उन्होंने अपना नाम राशिद, वसीम निवासी सिहावली, जिलसाद निवासी सोलपुर पट्टी और नाजिम निवासी डायना का बास होना बताया। जब युवकों की तलाशी ली तो, उनके पास से 4 मोबाइल मिले। जब मोबाइल की तलाशी ली गई तो, उसमें साइबर ठगी के काफी सबूत मिले। जिसे बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


