भिवानी में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा:अवैध हथियार बरामद, झुंझुनूं का रहने वाला; गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

भिवानी पुलिस ने लोहारू क्षेत्र से एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह के निर्देश पर CIA स्टाफ प्रथम भिवानी ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गश्त के दौरान आरोपी की सूचना मिली। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए। जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक सलीन कुमार अपनी टीम के साथ पिलानी रोड, लोहारू पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक इनामी अपराधी अवैध हथियार के साथ मौजूद है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। राजस्थान का रहने वाला पकड़े गए आरोपी की पहचान दिगपाल के रूप में हुई है। वह राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झेरली का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। दिगपाल थाना लोहारू में आरोपी के खिलाफ दर्ज केस है। साथ ही राजस्थान के थाना मंडरेला में दर्ज एक मामले में 25 हजार रुपए का इनामी भी है। दो दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में और जानकारियां जुटाई जाएंगी। भिवानी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *