बाड़ी में सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट:घर जाते समय सरिया से किया वार, नीचे गिरने पर पैर में मारी गोली, बैग छीनकर भागे बदमाश

धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। सीओ महेंद्र कुमार ने बताया-घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। लुहार बाजार में दुकान चलाने वाले अनिल बंसल अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही 2-3 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले व्यापारी के सिर में सरिया से वार किया। व्यापारी के गिरने के बाद उनके पैर में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर सोने-चांदी के सामान से भरा थैला लूटकर सैंपऊ रोड की तरफ भाग गए। हालांकि व्यापारी के कितने की लूट हुई है इसका अभी पता नहीं चल सका है। घायल व्यापारी को पहले बाड़ी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली एसएचओ अमित शर्मा और सीओ महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस घटना से शहर के व्यापारियों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *