पाली में शाम तक चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई:नोटिस के बाद भी नहीं हटाए अतिक्रमण तो निगम ने की कार्रवाई, महिला के निकले आंसू

पाली में बांगड़ हॉस्पिटल के दीवार के पास केबिन रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई सोमवार सुबह से शाम तक चली। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। एक महिला की आंखों से तो आंसू छलक गए। मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम एक्शन मोड में है। गत दिनों सूरजपोल से लोढ़ा स्कूल की तरफ जाने वाले रोड और सूरजपोल से अम्बेडकर सर्किल की तरफ जाने वाले रोड पर अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अधिकतर लोगों ने टाइम लाइन के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए। इस पर सोमवार को नगर निगम की टीम, यातायात पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने पहले सूरजपोल से अम्बेडकर सर्किल की तरफ जाने वाले रोड पर बांगड़ हॉस्पिटल की दीवार के पास केबिन रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। मौके से क्रेन की सहायता से केबिन हटवाए गए। दोपहर बाद टीम सूरजपोल से लोढ़ा स्कूल रोड की तरफ गई। यहां भी बांगड़ हॉस्पिटल की दीवार के बार केबिन रखकर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। महिला के निकले आंसू
बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर से महिला का केबिन हटाया गया तो उसकी आंखों से आंसू छलक गए। रोते हुए बोली की परिवार का पालन करना है केबिन हटा दिया अब कैसे कमाई करेगी और कैसी घर चलाएंगी। बोली कि मेरी कोई सरकारी नौकरी थोड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *