कांग्रेस के टिकट पर जीतीं, भाजपा ने बनाया सदस्य:भाजपा ने कहा- गलती से नाम आया, कांग्रेस ने कहा- ये सबूत, मांगा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के चुनावी मंच पर मुख्यमंत्री के सामने भाजपा का दुपट्‌टा डालकर भाजपा में आने का ऐलान करने वाली बीना विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर चर्चा में हैं। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली विधायक निर्मला सप्रे को भाजपा ने अपना स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया है। दरअसल, हाल ही में सागर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मंडल कार्यसमितियों की घोषणा की है। इसमें बीना नगर मंडल की कार्यसमिति में विधायक निर्मला सप्रे का स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर नाम है। कांग्रेस ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष इनका इस्तीफा लें
कांग्रेस ने इसे लेकर कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष को अब फौरन विधायक निर्मला सप्रे का इस्तीफा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और बीना नगर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय के दस्तखत से जारी की गई मंडल कार्यसमिति का पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- मिस्टेक हो गई थी
बीना विधायक निर्मला सप्रे को बीजेपी की मंडल कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाने को लेकर दैनिक भास्कर ने सागर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सवाल पूछे। पूर्व विधायक ने कहा- और कितने सबूत चाहिए
इधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और कितने सबूत चाहिए। उन्होंने पत्र शेयर करते हुए X पर लिखा कि क्या वह अब भी विधायक रह सकती हैं। कटारे बोले- जनता को मूर्ख मत समझिए
विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी का नया नाम भारतीय झूठी पार्टी होना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार कहते रहे कि निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन नहीं की। जबकि अब उन्हें कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बना दिया गया। कटारे ने कहा कि बीजेपी में सफेद झूठ बोलने का गजब का हुनर है। न नीयत साफ है, न बात साफ। जिसे शामिल कर लिया उसे नकारते भी रहे। जनता को इतना मूर्ख मत समझिए।
कटार के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटार के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *