डॉ. मल्होत्रा और सीमा कल्याण की पुस्तकों का विमोचन

लुधियाना| प्रीत साहित्य सदन द्वारा दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। पहली पुस्तक डॉ. अश्विनी कुमार मल्होत्रा ने लिखी है। दूसरी पुस्तक ख्वाबों की उड़ान कवयित्री सीमा कल्याण की है। डॉ. मल्होत्रा ने अपनी पुस्तक के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र के अनुभव साझा किए। उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जो मार्गदर्शन करते हैं। ममता जैन ने पत्र वाचन के दौरान पुस्तक की विवेचना की। ख्वाबों की उड़ान पर प्रवीण गुप्ता ने कहा कि कवयित्री के ख्वाब युवा पीढ़ी को सुनहरे भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके बाद दोनों लेखकों ने अपनी रचनात्मक यात्रा पर विचार रखे। सभा की अध्यक्षता यशपाल बागिया ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *