“पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 1 मई को करेंगे प्रदर्शन’

अमृतसर| पंजाब के एनपीएस मुलाजिमों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षशील पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की इकाई की ओर से एक मई को मजदूर दिवस पर आम आदमी पार्टी के जिला दफ्तर भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए फ्रंट ने बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुरानी पेंशन के नोटिफिकेशन को लागू करने से इंकार कर रही आप सरकार के खिलाफ एक मई को प्रदर्शन करके अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए बड़ी तैयारी करके मुहिम चलाने का फैसला लिया गया है। फ्रंट के राज्य कन्वीनर अतिंदर पाल सिंह घग्गा और माझा जोन कन्वीनर गुरबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि एक मई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मेहनती वर्ग के हितों की रक्षा और लुटेरे पूंजीवादी प्रबंधों के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। केंद्र और पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली व दिशा सम्राज्य नीतियों को ही आगे बढ़ाने वाली साबित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *