अमृतसर| यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (यूएसएसएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगराज सिंह मझैल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इतु से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय सहित पंजाब भर में पढ़ रहे कश्मीरी स्टूडेंट्स की सुरक्षा और भलाई के बारे में चिंताजनक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। मझैल ने कहा कि हालांकि कई छात्र चिंतित महसूस कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर लौटने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन पंजाब उनके लिए बहुत सुरक्षित जगह है। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इतु ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम लगातार प्रभावित छात्रों तक पहुंच रही है, उनका समर्थन कर रही है और उनके साथ मजबूती से खड़ी है।


