अमृतसर| विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने डैमगंज क्षेत्र से सफाई अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि लगातार सफाई अभियान चलाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है। निगम द्वारा झब्बाल रोड पर सीएनडी वेस्ट प्लांट शुरू किया हुआ है। बिल्डिंग का निर्माण करते वक्त जो मलवा गिरता है, उसे इस प्लॉट में भेज दिया जाता है। आने वाले दिनों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत किसी कंपनी को ठेका अलाट कर दिया जाएगा। इस मौके पर राकेश शाही, सुरजीत, गुरदास, मनजीत सिंह, विश्व भट्टी, सुदेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।


