निगम सफाई सेवकों ने पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंका

अमृतसर सिटी| मेन बाजार गोविंदपुरा में स्थित शिव मंदिर इलाके के लोगों की आस्था का केंद्र है। हर सोमवार यहां बड़ी संख्या में शिव भक्त नतमस्तक होते हैं। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठता है। यहां पुजारी विकास गोर्ड शिव मंदिर की सेवा करते हैं। भक्तों में लवली राय, अनीता, कृष्णा, हैप्पी, रजत नियमित रूप से पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं। अमृतसर | निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी पीएम का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा। यूनियन नेता विनोद बिट्टा व सुरिंदर टोना ने कहा कि पहलगाम हमले से पाकिस्तान की मंशा सामने आ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी से दुश्मन देश को सबक सिखाने की मांग की। वाल्मीकि तीर्थ के महंत गिरधारी लाल और ओम प्रकाश गब्बर ने घटना की निंदा की। अमृतसर | इस्लामाबाद स्थित जोली स्वीट्स में जिला भाजपा के अध्यक्ष डा. हरविंदर संधू की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक के दौरान विशेष तौर पर पहुंचे पूर्व विधायक केडी भंडारी ने युवा नेता संभव जौली को इस्लामाबाद मंडल का प्रधान नियुक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से संभव जौली के नाम पर मोहर लगाई गई। मंडल प्रधान बनने के बाद संभव जौली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे तनदेही और ईमानदारी से निभाएंगे । इस मौके सीनियर भाजपा नेता व उनके पिता अविनाश जौली, डॉ. राम चावला, प्रदीप सरीन, राजेंद्र सेक्रेटरी, रवि मल्होत्रा, दीपक, जसवंत, संदीप, शशि गिल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *