श्री शिव मंदिर सोसायटी में अखंड रामचरितमानस पाठ करवाया

लुधियाना| श्री शिव मंदिर सोसायटी सम्राट कॉलोनी गली नंबर 2 में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ करवाया गया। पाठ का शुभारंभ पंडित संजय शास्त्री ने किया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी लुधियाना के संयोजक संजीव धीमान शामिल हुए। संजीव धीमान ने कहा कि हर परिवार को अपने बच्चों के साथ बैठकर श्री रामायण का पाठ करना चाहिए। धार्मिक ग्रंथ पढ़ने से बच्चों को हमारे देवी-देवताओं और संस्कृति की जानकारी मिलेगी। भगवान राम के आदर्शों को जानकर बच्चे अपने माता-पिता की सेवा करेंगे और धर्म का पालन करेंगे। समारोह में मंदिर कमेटी के प्रधान राजकुमार गुप्ता, पिंटू सिंह, मोहन लाला कलसी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *