सेंट्रल जेल में हवालाती की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना| ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अकाशदीप(22) पुत्र बलवीर के रूप में हुई है, जो किसी केस में जेल में हवालाती था। जेल प्रशासन ने बताया कि आकाशदीप कुछ समय से बीमार चल रहा था और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था। जेल सुप्रींटेंडेंट शिवराज सिंह के अनुसार, डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। लेकिन जेल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के बाद दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही युवक के परिजनों को जानकारी दी गई। साथ ही आकाशदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *