दिलावर ने रील बनाने में पहला स्थान जीता

भास्कर न्यूज | लुधियाना| पीएयू की जेंडर इक्वलिटी कमेटी ने युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए तीन मुकाबले करवाए। इनमें रील बनाना, फोटोग्राफी और डूडलिंग शामिल रहे। मुकाबलों का मकसद युवाओं को नए साधनों के दुरुपयोग की बजाय रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल के लिए जागरूक करना था। इसमें कुल 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रील बनाने में दिलावर सिंह ने पहला स्थान, आयुष ने दूसरा को और चेश्ती ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोटोग्राफी में गुरअंश सिंह पहला और रितिक को दूसरा और गुर हर्षवीर व यशित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डूडलिंग में मीत शर्मा ने पहला, जशनप्रीत कौर और अंशिधा ने दूसरा, अर्शप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *