कैरम एकल में विजय, डबल्स में मुरली-नरेन्द्र बने विजेता

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के सीनियर सिटीजन समिति के तत्वावधान में सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर में दस दिवसीय कैरम-शतरंज-लूडो प्रतियोगिता का आयोजन 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुआ। 11वें दिन विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठजनों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरम, शतरंज और लूडो में भाग लिया। प्रतियोगिता में कैरम एकल में विजय सिंह ठाकुर विजेता व मुरली सिंह ठाकुर उपविजेता रहे। कैरम डबल्स में मुरली सिंह ठाकुर व नरेन्द्र शर्मा की जोड़ी विजेता बनी। उपविजेता आदित्य श्रीवास्तव व विजय सिंह ठाकुर की जोड़ी रही। लूडो प्रतियोगिता में बीपी सोनी ने प्रथम स्थान व मदन तंबोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम डबल्स फाइनल में मुरली सिंह ठाकुर और नरेन्द्र शर्मा की जोड़ी ने विजय सिंह ठाकुर और आदित्य श्रीवास्तव की जोड़ी को 24-0 से हराकर विजेता बने। सेमीफाइनल में विजय सिंह ठाकुर और आदित्य श्रीवास्तव ने पंकज सिंह ठाकुर और सतीश यदु की जोड़ी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मुरली सिंह ठाकुर और नरेन्द्र शर्मा ने प्रकाश गुप्ता और टीएस अवस्थी की जोड़ी को हराया। शतरंज के पहले सेमीफाइनल में नरेन्द्र चन्द्रा ने एसएस जैन को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जीपी शर्मा ने सोम वर्मा को हराया। फाइनल में जीपी शर्मा ने नरेन्द्र चन्द्रा को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सम्मान समारोह में निर्णायक सोम वर्मा और सियान सदन के रखरखाव में विशेष रुचि लेने वाले सुरेश देवांगन को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कैरम डबल्स सेमीफाइनल में पंकज सिंह ठाकुर ने सुरेश देवांगन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं मुरली सिंह ठाकुर ने विजय सिंह ठाकुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कैरम सिंगल्स फाइनल में विजय सिंह ठाकुर ने पंकज सिंह ठाकुर को अंडर फाइव से हराकर खिताब जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *