दामापुर| पंडरिया के पूर्व बीईओ जीपी बनर्जी ने 28 अप्रैल को अपने जन्मदिन के अवसर पर तहसील परिसर कुंडा में नीम का एक पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उनका जन्मदिन27 अप्रैल को था। वे प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन पर पौधा लगाते हैं। रविवार अवकाश होने के कारण उन्होंने सोमवार को पौधारोपण किया। समिति को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समिति के मोहन सिंह राजपूत, कलीराम चन्द्राकर, सालिक यादव, नीलम धनकर व चंद्रहास (पन्ना) यादव उपस्थित रहे।


