भास्कर न्यूज | दामापुर पंडरिया ब्लॉक के ग्राम कंझेटा के हायर सेकेंडरी स्कूल कंझेटा ने स्थानीय कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। प्राचार्य संजय वैष्णव ने बताया कि कक्षा 9 व 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बच्चों को प्रगति पत्रक वितरण किया गया। कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत व 11वीं का 90 प्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं से आशा बंजारे 77 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम, भानुप्रताप साहू 71 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान में रहा। कक्षा 11वीं में कला संकाय से पायल प्रथम, आकाश द्वितीय और विज्ञान संकाय से तनु चंद्रवंशी 87 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम, शारदा द्वितीय व निधि साहू तृतीय स्थान में रही। वाणिज्य संकाय से संजना मीरी 77 प्रतिशत के साथ प्रथम, अनामिका द्वितीय स्थान में रही। परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी मोहन शर्मा व अर्जुन चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान तनाव प्रबंधन कार्यक्रम हुआ। काउंसलर सुमित पांडे ने परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं आने पर कैसे तनाव मुक्त रहा जाए, इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। मोहन चंद्रवंशी, सदस्य डॉक्टर परस चंद्रवंशी, जगदीश साहू, कलाप सिंह चंद्रवंशी, भुलाऊं चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी, परमेश मरावी मौजूद थे।


