पंजाब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक गर्म:6 शहरों का तापमान 40 पार; दो दिन हीट-वेव का अलर्ट, 1 मई से बारिश देगी राहत

पंजाब में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में भले ही बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई हो, लेकिन तापमान सामान्य से अब भी 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। मुख्य शहरों का तापमान (28 अप्रैल 2025): दो दिन लू, दो दिन बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्तर की मौसम चेतावनियां जारी की हैं: आज जानें कैसा रहेगा मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *