विक्की कौशल के जुहू अपार्टमेंट की लीज हुई रिन्यू:तीन साल में चुकाएंगे करोड़ों रुपए, जानें एक महीने में कितना देंगे किराया?

विक्की कौशल ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने लग्जरी अपार्टमेंट का किराया समझौता (लीज) फिर से तीन साल के लिए बढ़ा लिया है। इसका मतलब है कि अब अगले तीन साल तक वह अपने परिवार के साथ इसी अपार्टमेंट में रहेंगे और हर महीने 17.01 लाख रुपए किराया देंगे। इस डील के तहत, पहले और दूसरे साल विक्की हर महीने 17.01 लाख रुपए का किराया देंगे, जबकि तीसरे साल किराया बढ़कर 17.86 लाख रुपए हो जाएगा। यानी की अगले तीन सालों में विक्की लगभग 6.2 करोड़ रुपए का किराया देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की का अपार्टमेंट जुहू के एक लग्जरी प्रोजेक्ट ‘राज महल’ में स्थित है, जो 258.48 वर्ग मीटर के कार्पेट एरिया में फैला हुआ है। इसमें तीन कार पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यह लीज डील अप्रैल 2025 में रजिस्टर्ड की गई है। इतना ही नहीं विक्की ने इस डील में 1.69 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस दी है। साथ ही, उन्होंने 1.75 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा किए हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल ने साल 2021 में इस अपार्टमेंट के लिए पांच साल की लीज साइन की थी, जब इसका किराया मात्र 8 लाख रुपए प्रति माह था। 14 फरवरी को रिलीज हुई थी फिल्म छावा विक्की कौशल हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया, जबकि औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *