झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। सर्खेलडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर घर में भेजा। पुष्टि होने पर छापेमारी की गई। मौके से नामुपाड़ा की सोनम बीबी और डुमरिया निवासी तैयब अंसारी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। मकान मालकिन ने स्वीकारी संलिप्तता मकान मालकिन रेखा वर्मन ने स्वीकार किया कि वह कमीशन के लिए यह धंधा करवाती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। छापेमारी करने गई टीम का नेतृत्व जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल कर रहे थे। वहीं टीम में एएसआई अलखनाथ चौबे, एएसआई सुनील कुमार सिंह और दो महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। दिनदहाड़े चल रहा था धंधा थाना प्रभारी के अनुसार यह धंधा पिछले 4-5 सालों से चल रहा था। पहले रात में होता था, लेकिन अब दिन में भी चल रहा था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कुछ और लोग भी इस धंधे में शामिल हैं। उनकी जानकारी की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


