दुर्ग-राजनांदगांव समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:बेमेतरा-बालोद में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी; पेंड्रा में बर्फ की चादर बिछी

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। आज पांचों संभाग में यलो अलर्ट जारी है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी और बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, बेमेतरा, कबीरधाम में तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। सोमवार को रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पेंड्रा में ओलावृष्टि से सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई। तेज गर्मी के बीच हुई बरसात से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं ओले गिरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ तेज बारिश और ओले गिरने से दिन का तापमान भी लुढ़का है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 7.3 डिग्री कम रहा। कुछ हिस्सों में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। बदले मौसम की देखिए तस्वीर इसलिए बदला मौसम मौसम वैज्ञानिक चिंधा लोरे के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। अभी कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री बना हुआ है, यह बढ़कर 40 से 42 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। रायपुर में दिन का पारा नॉर्मल से 2.7 डिग्री कम यहां सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं जिले के धरसींवा इलाके में ओले गिरे। रायपुर में दिन का पारा 38.4 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 2 .7 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 22.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का पारा 40 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। बिलासपुर में 7 डिग्री लुढ़का पारा यहां सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 7.3 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा जो औसत से 5.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा जो औसत से 5.4 डिग्री कम रहा। जगदलपुर में दिन का पारा 35 डिग्री पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 2 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का संभाग के कई जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में दिन का पारा 32.6 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 6.2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *