अप्रैल महीने में गर्मी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड:1969 के बाद पहली बार पारा 46.2 डिग्री पहुंचा, लू से नहीं मिल रही राहत

जैसलमेर में अप्रैल महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को इतिहास में पहली बार पारा 46.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सर्वाधिक पारा 30 अप्रैल 2018 को 46.1 डिग्री दर्ज हुआ था। प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पश्चिमी इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब है। जैसलमेर से सटा बाड़मेर सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दूसरे नंबर पर प्रदेश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। मौसम विभाग ने 29 व 30 अप्रैल को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी दो दिन गर्मी का असर और तेज रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।इस दौरान तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहने की प्रबल संभावना है। अप्रैल महीने में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड इस बार अप्रैल माह में मई-जून जैसी गर्मी देखने को मिली है। गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सोमवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के पारे में 2 डिग्री का उछाल आया। अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 16 अप्रैल को 46 डिग्री पारा रहा था। इस माह में अब तक 7 दिन पारा 45 या इससे ऊपर रहा है। हीटवेव ने सबको झुलसाया जैसलमेर में सुबह 9 बजे से ही सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। सोमवार दिन भर आग उगलते गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। वहीं सड़कें भी भट्टी की तरह तपने लगी। छतों पर रखी पानी की टंकियां का पानी भी उबलने लगा। वहीं बिजली की लगातार कटौती से लोग बेहाल हो गए। सोमवार को भीषण गर्मी के कारण दिन में सड़कें सूनी रही। हाल ये थे कि दोपहर 2 बजे सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। आज व कल हीट वेव का यलो अलर्ट अप्रैल महीने के बचे दो दिन में भी हीटवेव से राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 29 व 30 अप्रैल को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी दो दिन गर्मी का असर और तेज रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहने की प्रबल संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *