झाड़ोल क्षेत्र के गोगला में 30 अप्रेल से 3 मई तक चार दिवसीय सनातनी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंशापूर्ण गणपति मंदिर का जीर्णोद्धार, लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और सोमनाथ महादेव मंदिर की ध्वजदंड स्थापना के कार्यक्रम होंगे। पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सभी मार्गों पर भगवा पताकाएं लगाई गई वही पूरे मार्ग पर रंग बिरंगी रोशनी करने के साथ ही दीवारों पर धार्मिक श्लोक और संदेश लिखवाए गए,गांव के प्रत्येक घर पर धर्म ध्वज लगाया गया। कार्यक्रम के लिए विशाल यज्ञशाला का निर्माण करवाया गया, वहीं भव्य भोजनशाला,पांडाल सहित विश्रामगृह तैयार करवाए जा चुके है। 1 मई को भव्य भजन संध्या होगी जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा और हेमलता वैष्णव अपनी प्रस्तुतियां देंगे वही 2 मई को गोसंत प्रकाशदास महाराज अपनी भजन प्रस्तुतियां देंगे। चार दिवसीय कार्यक्रम में लगातार भंडारा चलेगा,वही बाहर से आए मेहमानों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भक्तों की भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा आदि की व्यवस्थाएं भी करते हुए जिम्मेदारियां बांटी है। इनपुट : दुष्यंत पुर्बिया, ओगणा तस्वीरों में देखिए आयोजन से जुड़ी तैयारियां-


